UN के चीफ ने किया दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा Statue of unity का दीदार, जानें 'Mission LiFE' पर क्या बोले?
UN chief speech on Mission LiFE: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस गुजरात में दुनिया की सबसे उूंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने वैश्विक कार्यक्रम 'मिशन लाइफ' की लॉन्चिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान एंटोनियो गुटेरेस ने अपने संबोधन में विश्व बिरादरी के हित की बातें कीं।
Recommended Video

गुटेरेस ने 'मिशन लाइफ' को जरूरी बताया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 'मिशन लाइफ' की लॉन्चिंग पर कहा कि, व्यक्ति और समुदाय हमारे ग्रह और हमारे सामूहिक भविष्य की रक्षा के समाधान का हिस्सा हो सकते हैं और होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, 'मिशन लाइफ' भारत में शुरू हुआ एक बेहद जरूरी मिशन है।' गुटेरेस की तरह ही कई अन्य वैश्विक हस्तियों ने भी मिशन लाइफ को सराहा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी सराहा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिशन लाइफ के शुभारंभ पर वीडियो संदेश द्वारा संबोधन दिया। इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि, ऐसे समय में जब हमारी दुनिया भू-राजनीतिक तनावों के अधीन है, हमें सहयोग चुनना होगा क्योंकि कोई भी देश अकेले वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता है, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन का।'

एस्टोनिया की PM काजा कलास ने क्या कहा?
वहीं, एस्टोनिया की PM काजा कलास ने मिशन लाइफ के लॉन्च पर वीडियो संदेश में कहा कि, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। मिशन लाइफ को लॉन्च करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ उनके नेतृत्व के लिए हम PM मोदी के आभारी हैं।

केवड़िया में हुआ मिशन LiFE का शुभारंभ
बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक पदाधिकारी भारत यात्रा पर हैं। गुटेरेस 3 दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। एंटोनियो गुटेरेस कल गुजरात के वडोदरा पहुंचे थे। वडोदरा में उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। उनके समक्ष गुजरात वेषभूषा पहनी महिलाओं ने नृत्य किया। थाल से फूल बरसाए गए। उसके बाद आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राज्य के मुख्मयंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
जानिए क्या है मिशन LiFE?
मिशन लाइफ का फुलफॉर्म लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE) है। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में ग्लासगो में COP26 में लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था। इस अभियान का उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर और सामुदायिक स्तर पर छोटे और बड़े कार्यों को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है।












Click it and Unblock the Notifications