हिमाचल में तबाही के बीच गुजरात में गिरी बिल्डिंग, एक की मौत, 5 को बचाया गया
House collapsed in Ahmedabad: हिमाचल प्रदेश में बारिश से मची तबाही के बीच गुजरात से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां अहमदाबाद में एक तीन मंजिला मकान गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों को मलबे के अंदर से सुरक्षित निकाला गया है।
ये हादसा अहमदाबाद के मीठाखाली इलाके में हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवरंगपुरा थाने के इंस्पेक्टर एए देसाई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये बिल्डिंग करीब 60 साल पुरानी थी। सोमवार सुबह 7 बजे अचानक ये बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। मलबे में 57 साल के विनोद दकानिया दबे थे, जिन्हें दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बचाव टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देखिए वीडियो:-
फायर ब्रिगेड के 35 जवानों ने बचाई 5 लोगों की जान
इसके अलावा 5 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन पांच लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। बचाव कार्य में फायर ब्रिगेड के 35 जवानों को लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications