राम मंदिर के लिए गुजरात के किसानों ने दिया लाखों का चंदा, पूरे गांव ने बरसाया 'धन'

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देशभर से चंदा जुटाया जा रहा है। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के मार्गदर्शन में आयोजित निधि संग्रह अभियान के तहत कई टीमें गुजरात राज्य के लोगों से रकम जुटा रही हैं। यहां अहमदाबाद के कठवाडा जीआईडीसी एसोसिएशन की ओर से 35 लाख रुपए इस टीम के लिए सौंपे गए हैं। एक पदाधिकारी ने बताया कि, संत चैतन्य शंभु महाराज को एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की ओर से 35 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया।

a farmer of gujarat gave 1111111 rupees donation for ayodhya Ram temple

किसानों ने दिया लाखों का चंदा
वहीं, बनासकांठा जिले की डीसा तहसील के भडथ गांव से ताल्लुक रखने वाले किसान वाघेला बादरसिंह हादुसिंह परिवार की ओर से 111,1111 रुपए दिए गए। इसके अलावा समस्त गांव की ओर से 3100,000 रुपए का दान दिया गया। बुजुर्ग किसान रामचरण ने बताया कि, भडथ गांव व किसान परिवार ने रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति को चेक सौंपे हैं। एक खबर यह भी आई है कि, कच्छ जिले में गांधीधाम टिंबर एसोसिएशन की ओर से भी अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण में सहयोग के लिए लाखों रुपए दिए गए हैं।

2 दिन में ही आ गए थे 100 करोड़
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से चंदा लेना शुरू किया है। इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की थी। रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया था। इस अभियान के पहले 2 दिन में ही देशभर से 100 करोड़ रुपए दान मिला।

कैसे और किसे दिया जाता है चंदा?
लोग नगद और चेक के अलावा UPI, NEFT, RTGS, IMPS से भी चंदा दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, 10,100, 1000 या 2 हजार के उूपर का चंदा कोई भी दे सकता है। आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+