सूरत क्राइम ब्रांच ने ISI के लिए 'जासूसी' करने के आरोप में सूरत के एक शख्स को गिरफ्तार
सूरत क्राइम ब्रांच ने 33 सा

गुजरात पुलिस ने मंगलवार को सूरत से एक 33 वर्षीय व्यक्ति को जासूसी करने और कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सूरत क्राइम ब्रांच द्वारा दी गई सूचना के अनुसार दीपक किशोर भाई सालुंखे को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पुणे स्थित दक्षिणी सेना कमान से मिली जानकारी के आधार पर डायमंड सिटी से गिरफ्तार किया। सूरत के भुवनेश्वरी नगर का रहने वाला यह व्यक्ति एक दुकान चलाता था, जिसकी पहचान सूत्रों ने साई फैशन के रूप में की थी।
सूरत क्राइम ब्रांच ने बताया कि वो कोविड के बाद ऑनलाइन मनी ट्रांसफर बिजनेस शुरू किया। एसपी एके तोमर ने कहा एक व्यक्ति ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और पूछा कि क्या वह पाकिस्तानी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदल सकते हो।
सूत्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान स्थित दो हैंडलर हामिद और काशिफ के संपर्क में था और उनके साथ संवेदनशील जानकारी से समझौता करने की प्रक्रिया में था।
पुलिस ने बताया पाक आईएसआई एजेंट हामिद होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने पूनम शर्मा के व्हाट्सएप अकाउंट से उससे संपर्क किया और पूछा कि क्या वह भारतीय सेना के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है और आरोपी ने कहा कि वह कर सकता है। उसने एक क्रिप्टो करेंसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से खाते में 75000 रुपये भी हासिल किए। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications