सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट में न्यायधीशों की नियुक्ति के लिए की इन नामों की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट में न्यायधीशों की नियुक्त के लिए अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में पांच न्यायिकअधिकारियों को न्यायधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इन पांच न्यायिक अधिकारियों में सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोशी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येश कुमार अमृतलाल जोशी के नाम शामिल हैं।
इन पांच न्यायिक अधिकारियों को एससी कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा SC कॉलेजियम ने अधिवक्ता देवन महेंद्रभाई देसाई और मोक्सा किरण ठक्कर को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने और अधिवक्ता करदक एटे को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।
एडवोकेट देवन महेंद्रभाई देसाई को न्यायधीश नियुक्त किए जाने पर कॉलेजियम, जिसमें जस्टिस एस के कौल और के एम जोसेफ भी शामिल हैं, ने कहा कि यह पाया गया कि उनकी एक अच्छी व्यक्तिगत और प्राफेशनल छवि है और उनकी सत्यनिष्ठा के खिलाफ कुछ भी कभी प्रतिकूल सूचना नहीं आई है। इसलिए उन्हें गुजरात उच्च न्यायलय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की जा रही है।
कॉलेजियम ने गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता करदा एटे के नाम की सिफारिश करने का भी फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications