ये वीडियो हर मां-बाप देखें: घर के बाहर आई मासूम पर आवारा कुत्ते ने किया बेरहमी से हमला, गाल का मांस निकाला
गुजरात: सूरत की हंसपुरा सोसाइटी में एक आवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची पर बेरहमी से हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल से मांस तक निकाल लिया। गंभीर घायल मासूम अस्पताल में भर्ती है।

Stray Dog Attack on Girl Child: गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में रहने वाले आवारा कुत्ते अब खतरनाक साबित हो रहे हैं। देशभर से आए दिन आवारा कुत्तों के आतंक की खबरें सामने आती हैं। अब गुजरात के सूरत में एक रिहायशी इलाके में एक आवारा कुत्ते ने एक मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया, कुत्ते ने इतना बेरहमी से हमला किया कि बच्ची के गाल तक का मांस बाहर निकाल दिया। कुत्ते के हमले का वीडियो सामने आया है, जिसको हर माता-पिता और परिवार के सदस्यों को देखना चाहिए, जिनके घर में छोटे बच्चे हैं।
कमजोर दिल वाले ना देखें Video
सन्न कर देने वाली यह घटना सूरत की हंसपुरा सोसाइटी की है, जहां घर से बाहर आई एक बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची घर के बाहर खेलने के लिए आई थी, जिसको देखकर कुत्ता खूंखार हो गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने मासूम को कई जगह काटा और उसके गाल का मांस तक नोच लिया।
कुत्ते ने बच्ची को घसीटा, काटा गाल
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची जैसे ही घर से बाहर सड़क पर आती है। तो पीछे से कुत्ता उस पर अटैक कर देता है। बच्ची सड़क पर नीचे गिर जाती है और बचने की नाकाम कोशिश करती है, लेकिन कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह से मुंह में जकड़ा हुआ था। बच्ची की चीख पुकार सुनकर उसकी मां बाहर आती है और वह कुत्ते से छुड़ा देती हैं, लेकिन जैसे ही मां बेटी वहां से जाने लगते हैं, तभी पीछे से कुत्ता एक बार फिर हमला कर देता है।
गंभीर स्थिति में मासूम अस्पताल में भर्ती
घायल बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के चेहरे पर कई टांके आएंगे। कुत्ते ने मासूम के गाल का मांस भी निकाल दिया है। इतना ही नहीं कुत्ते के हमले से बच्ची की मां भी घायल हो गई हैं।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल












Click it and Unblock the Notifications