नशे के लिए पिता से आए रोज मांगता था पैसे, लोहे के सरिए से उसने सिर फोड़ दिया, मौत

गोंडल. गुजरात में मोविया के गोविंदनगर क्षेत्र में पिता के हाथों बेटे की हत्या हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज​ दिया। फिर, हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि जिस बेटे की जान गई है, उसे नशे की आदत थी। वह अक्सर पिता से अपने नशे के लिए रुपए मांगा करता था। दोनों में इसीलिए झगड़ा भी हेाता था।

नशे का आदी नितेश आए रोज झगड़ता था

नशे का आदी नितेश आए रोज झगड़ता था

शनिवार की रात गुस्से में पिता ने लोहे के सरिये से उसके सिर पर वार किया था। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। उसी से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नितेश के रूप में हुई। वह गोविंदनगर में रहने वाले केशुभाई चांगेला का बेटा था। केशुभाई चांगेला खेतों में मजदूरी करने के साथ ही एक फैक्ट्री में वॉचमेन की ड्यूटी भी करते हैं। उनका कहना है कि दो-दो संतान होने के बावजूद नितेश कोई काम नहीं करता था। साथ ही नशे के रुपयों के लिए घर में झगड़ा करता रहता था।

रात में हुआ था पिता-पुत्र का झगड़ा

रात में हुआ था पिता-पुत्र का झगड़ा

केशुभाई ने कई बार नितेश को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो एक नहीं सुनता था। बीते शनिवार को दोनों पिता-पुत्र के बीच फिर झगड़ा हुआ। उस दौरान गुस्साए केशुभाई ने लोहे का सरिया नितेश के सिर पर मार दिया। जिससे नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

खुद ही परिवार चलाते थे केशुभाई

खुद ही परिवार चलाते थे केशुभाई

पुलिस का कहना है कि, केशुभाई महीने के छह हजार के लिए एटलास ऑइल मिल में वॉचमेन की नौकरी करते थे और दिन के दौरान खेतों में मजदूरी कर मुश्किल से बेटे-बहू और उसकी दोनों संतान का भी गुजारा चलाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+