Gujarat Flood: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कमर तक भरे पानी में उतरी रिवाबा जडेजा, लोग कर रहे तारीफ

Gujarat Flood: गुजरात में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के हालात की समीक्षा की और मुख्यमंत्री से फोन पर बात करके हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस बीच स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। बाढ़ पीड़ित इलाके का दौरा करने के लिए रिबावा कमर तक भरे पानी में उतर गईं।

Rivaba Jadeja

रिवाबा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि वह कमर तक भरे पानी में खड़ी हैं और यहां फंसे लोगों की मदद कर रही है। रिबावा यहां बचाव कर्मियों को लेकर लोगों की मदद करने पहुंची थीं।

रिवाबा के वीडियो पर एक यूजर ने कहा कि ये एक अच्छे लीडर की पहचान है। यह सच में अद्भुत है, हमें आप पर गर्व है। दूसरे यूजर ने कहा कि मुसीबत के समय लोगों के साथ खड़े होना अच्छे लीडर की पहचान है।

सोशल मीडिया पर रिवाबा के इस वीडियो की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि एनडीआरएफ की टीम भी लोगों को बचाने का काम कर रही है। वडोदरा शहर में एनडीआरएफ की एक टीम घर की छत पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री कर रहे शहरों का दौरा

भारी बारिश और संभावित तूफान के पूर्वानुमान के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुरुवार को सुबह से ही गांधीनगर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्राकृतिक आपदा के लिए सिस्टम की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आसन्न आपदा से निवासियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक क्षेत्रों को खाली करने के तत्काल निर्देश भी जारी किए।

गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश के बाद राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए देवभूमि द्वारका जिले का भी दौरा किया। पिछले पांच दिनों में खंभालिया में सबसे अधिक 944 मिमी बारिश दर्ज की गई।

खंभालिया में मुख्यमंत्री ने बारिश के प्रभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और तटरक्षक बल द्वारा समर्थित चल रहे राहत कार्यों का मार्गदर्शन किया।

वायुसेना भी राहत बचाव में जुटी

आज सुबह भारतीय वायु सेना (IAF) ने गुजरात के बाढ़ प्रभावित शहरों के लिए राहत अभियान शुरू किया। हेलीकॉप्टर चेतक और चीता को भी राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

MI-17 हेलीकॉप्टरों ने जामनगर और वडोदरा में फंसे निवासियों के लिए जीवन रक्षक आवश्यक वस्तुएं हवाई मार्ग से गिराईं। पिछले तीन दिनों में IAF ने अठारह लोगों को हवाई मार्ग से निकाला है, और 3,500 आवश्यक आपूर्ति पैक हवाई मार्ग से गिराए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+