रिटायर पुलिसकर्मी अपने बेटे की पत्नी से बोला- तुमने मेरी इच्छा पूरी नहीं की तो घर से निकाल दूंगा

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के सरखेज क्षेत्र में एक रिटायर पुलिसकर्मी की घिनौनी करतूतों की पोल खुल गई। वो रिटायर पुलिसकर्मी अपनी बहू से कहता था कि, तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो। मगर, तुम यदि मेरी इच्छा पूरी नहीं करोगी तो घर में नहीं रह पाओगी। तुम्हें निकाल दूंगा।

Retired policeman said to his sons wife - If you do not fulfill my wish, I will expel you

तब बहू ने इस मामले को तूल देने के बजाए अलग रहने का फैसला कर लिया। पति से बात करके वह उस घर से अलग रहने लगी। वहां कुछ दिन सब ठीक रहा, लेकिन पति बात-बात पर उससे झगड़ने लगा। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। मायके में उसने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने अपने ससुर के गंदे व्यवहार के बारे में बताया।

संवाददाता के अनुसार, पीड़ित विवाहिता की उम्र 24 साल है। उसका कहना है कि, जब ससुर ने गलत डिमांड की तो मैंने उस बारे में परिजनों को बताने के बजाए वहां से अलग रहने का निर्णय ले लिया था। ताकि, बदनामी न हो और मैं पति के साथ उस घर से अलग रहने लगी। हालांकि, अलग होते ही पति महाशय बदल गए। मुझे ही ताने देते थे।

शिकायत पत्र के अनुसार, पीड़िता की वर्ष 2018 में सरखेज मकरबा पुलिस हेडक्वॉर्टर से जुड़े युवक के साथ शादी हुई थी। युवक के पिता पुलिस में थे। शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही युवती के कानों में तकलीफ़ होने के कारण रोज ओढ़व अस्पताल जाना पड़ता था और ससुर उसको वहां ले जाते थे। विवाहिता के मुताबिक, एक्टिवा से ले जाते समय ससुर ने ज़बरदस्ती करने का प्रयास किया था।

Retired policeman said to his sons wife - If you do not fulfill my wish, I will expel you

तब से वह ससुर के साथ जाने से मना करने लगी, लेकिन वो नहीं माना और धमकाने लगा। एक दिन एक्टिवा पर जाते हुए ससुर ने साफ-साफ कह डाला कि, तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो। मैं तुम्हें खुश भी रखूंगा लेकिन इसके लिए तुम्हे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इतना ही नहीं ऐसा नहीं करने पर घर से बाहर निकालने की धमकी भी दे दी।

हालांकि डर के मारे सहमी युवती ने यह सब किसिको नही बताया। जब वह अपनी UPSC की तैयारी से ब्रेक लेने किचन में चाय बनाने आई तब वह और ससुर घर में अकेले थे। मौका देख कर ससुर ने उसे पीछे से पकड़ा जिसके चलते वह उसे ध्क्का देकर भाग गई। और इस बारे में अपने घर के बड़ो से बात की। जिसके चलते उन्होंने पति के साथ अकेले रहने की व्यवस्था कर दी।

Retired policeman said to his sons wife - If you do not fulfill my wish, I will expel you

बात यहीं खत्म नहीं हुई। ससुर की हवस से बचने के लिए जब विवाहिता अपने पति के साथ अलग रहने लगी तो वहां पति के तेवर भी बदल गए। पति अक्सर झगड़ने लगा। उसने पीटा भी। कहने लगा कि तुम मेरे घरवालों को पसंद नहीं हो। चली जाओ।

पति ने घर से बाहर निकालकर तलाक मांग लिया। जिसके चलते वह अपने मायके में रहने लगी। हालांकि 6 महीने के इंतजार के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+