Statue Of Unity: नए साल का जश्न मनाने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पहुंच रहे टूरिस्ट, अब तक 2 लाख सैलानी आए
Gujarat Statue Of Unity: क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दिसंबर के लास्ट हफ्ते में सैलानियों की भीड़ देशभर में बढ़ रही है। हिमाचल से लेकर गुजरात तक लोगों का भारी जमावड़ा लग रहा है। ऐसे में इस बार गुजरात के स्टैचू ऑफ यूनिटी (statue of unity) में भी रिकॉर्ड ब्रेक पयर्टकों के पहुंचने का अनुमान है।
31 अक्टूबर 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी को देश को समर्पित किया था, जिसके बाद से ही हर साल यहां घूमने आने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस साल आंकड़े में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पिछले साल यानी दिसंबर 2022 के आखिरी हफ्तों पर गौर पर करें तो यहां तकरीबन 2.50 लाख से ज्यादा लोगों ने सैर की थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा काफी ऊपर तक पहुंच सकता है। माना जा रहा है कि 4 लाख से ज्यादा सैलानी यहां ईयर एंड में पहुंच सकते हैं।
Recommended Video
4 लाख टूरिस्ट पहुंचने का अनुमान
और इस अनुमान के पीछे सिर्फ तीन दिन में सामने आए आंकड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिसमस वीकेंड के महज तीन दिन में 2 लाख से ज्यादा लोग केवड़िया पहुंचे हैं। ऐसे में न्यू ईयर में भी लॉन्ग वीकेंड होने के कारण यह आंकड़ा चार लाख को आराम से पार कर सकता है।
दिलचस्प है 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के रोचक तथ्य
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा में शुमार है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को किया था। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की ये प्रतिमा इतनी विशालकाय है कि इसे 7 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है।
हर आयु वर्ग के लिए कुछ खास
स्टैचू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है। जो कि दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के तौर पर मानी जाती है। वहीं यहां घूमने आ रहे लोगों को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के साथ-साथ मनोरंजन के लिए कुछ ना कुछ मिलेगा। यूथ के लिए यहां रिवर राफ्टिंग है, तो बच्चे के लिए चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क है। ऐसे ही बुजुर्ग या उम्र दराज पर्यटकों के लिए अलग-अलग गार्डन बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications