पब्जी के लिए प्रेग्नेंट महिला का पार्टनर बनकर दिया नौकरी का झांसा, मुंबई पहुंची तो किया दुष्कर्म
वलसाड/भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली एक महिला से गुजरात के वलसाड के रहने वाले शख्स ने दुष्कर्म किया। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। फिर उस वीडियो के सहारे उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला उसके कहने पर मुंबई पहुंची, तो वहां उसने उसका सामूहिक दुष्कर्म कराया। उधर, पत्नी के नहीं लौटने पर भोपाल में महिला के पति को शक हुआ। उसने पत्नी के लापता हो जाने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। तब पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर पता किया कि महिला वलसाड में थी। पुलिस तब वलसाड पहुंची और महिला को वहां से बरामद कर उसके पति को सौंप दिया।

बताया जाता है कि विगत 6 अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म के कारण पीड़िता का गर्भपात हो गया। था। यह बात उसने पति को बाद में बताई। जिसके बाद पति ने बुधवार को वलसाड के गौतमनगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो घटना के तार मुंबई से जुड़े मिले। तब पुलिस ने मुंबई के विनोबाभावे थाने में शिकायत ट्रांसफर की। वहीं, पुलिसिया कार्रवाई का पता चलने पर दुष्कर्म के सभी आरोपी फरार हो गए।
शिकायत के मुताबिक, वह पब्जी खेलने की शौकीन थी। उसी वजह से वह वलसाड के शुभम जाधव के संपर्क में आई थी। पारनेरा गांव के रहने वाले युवक शुभम ने महिला को नौकरी का झांसा देकर बुलाया। उसके कहने पर महिला जब मुंबई पहुंची तो वहां कोल्ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी। बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद वलसाड ले गया और वहां भी अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
महिला की उम्र 23 साल है, वह गर्भवती भी थी। भोपाल स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए वह 30 सितंबर को मुंबई जाने के लिए निकल गई थी। उसके दूसरे दिन मुंबई पहुंचने पर शुभम उसको कुर्ला स्थित एक होटल ले गया था। जहां शुभम ने उसे बेहोश कर दिया। वहां घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिर, 2 अक्टूबर को वह पीड़िता को वलसाड ले गया। जहां पर उसने आधारकार्ड एजेंसी में काम करने वाले दोस्त गौरव कुलकर्णी और भाजीपाउं की लारी चलानेवाले श्रवण उर्फ शिव के साथ मोगरावाड़ी क्षेत्र में स्थित एक घर में सामूहिक दुष्कर्म किया।












Click it and Unblock the Notifications