पोरबंदर: चेकिंग कर रहे PSI के अकस्मात निकले प्राण, बैरीकेड से टकराई थी तेज रफ्तार कार
Gujarat News, पोरबंदर। गुजरात में पोरबंदर के सुभाषनगर स्थित जेटी फाटक के पास वाहन चेकिंग कर रहे एक पीएसआई की विचित्र हालात में मौत हो गई। पीएसआई ए.जी.पाडा जब अपनी ड्यूटी पर थे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आकर बैरीकेड से टकराई। बेरीकेड उछलकर पीएसआई के सिर से टकराया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वहीं मौत हो गई।

पोरबंदर पुलिस ने ए.जी.पाडा को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनकी डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। वहीं, उक्त कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, पुलिस ने सागर सुरक्षा अभियान शुरू किया है, जिसके अंतर्गत पीएसआई ए.जी.पाडा भी अपनी ड्यूटी के लिए सुभाषनगर जेटी पहुंचे थे। वो वाहनों का चेकिंग कर रहे थे, तभी अचानक एक कार की वजह से हादसा हो गया।
इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक कोस्टगार्ड के होने की सूचना जुटाई है। पुलिस ने कोस्टगार्ड की तलाश शुरू की है। उधर, हादसे में मारे गए पीएसआई की मौत से न परिवार में मातम छा गया है। साथ ही, सागर सुरक्षा अभियान के तहत पेट्रोलिंग कर रहे सिपाहियों ने भी मौन रखा।












Click it and Unblock the Notifications