चाकू की नोंक पर 20 लाख के हीरे लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

भावनगर। शहर में हीरा मार्केट के नाम से प्रसिद्ध निर्मल नगर क्षेत्र में सरेआम लूट की घटना सामने आई। हेल्मेट पहनकर आए दो शख्स चाकू की नोंक पर 20 लाख रुपए के हीरे लूटकर फरार हो गए। हालांकि, घटना सीसीटीवी में कैद होने के कारण पुलिस ने नाकाबंदी कर कुछ ही घंटों में दोनों को सामान के साथ दबोच लिया है।

police arrested two robbers within hours in Bhavnagar

हीरों की डिलेवरी करने निकले अंकित पटेल

क्रिस्टल बिल्डिंग स्थित आर महेन्द्र आंगडिया के अंकित पटेल 20 लाख के हीरों से भरा बैग लेकर डिलेवरी करने निकले थे। तभी हेल्मेट पहने दो लुटेरे अचानक सामने आ गए और अंकित के कुछ भी समझने से पहले ही उसको नीचे गिराकर हीरो से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मामले की खबर मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दबोचे दोनों लुटेरे

पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर बाइक के जरिए आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी भरत चोसला और लाला आलगोतर में थे भरत हीरा मार्केट में काम कर चुका था। दोनों आरोपी बाइक छोड़कर कार में हीरे लेकर फरार हो रहे थे। तभी अहमदाबाद रोड पर स्थित दसनाला रोड से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+