Gujarat News: PM मोदी ने किया मेगा रोड शो, भगवा झंडा लिए खड़े थे लोग, मोदी-मोदी के लगे नारे

PM Modi in Gujarat: गुजरात पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात जामनगर हवाईअड्डे से एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भगवा झंडे लिए सड़क के दोनों ओर लाइन लगाकर खड़े थे। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला सर्किट हाउस की ओर बढ़ा 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे हवा में गूंज उठे।

दो किलोमीटर की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने अपनी गाड़ी से लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रोड शो के दौरान महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पीएम रात्रि विश्राम के लिए जामनगर सर्किट हाउस में रुकेंगे। वे रविवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका और राजकोट जिले में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

PM मोदी ने किया मेगा रोड शो, भगवा झंडा लिए खड़े थे लोग

रविवार को राजकोट में एम्स का करेंगे उद्घाटन

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री के आगमन पर जामनगर वायु सेना स्टेशन पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी 25 फरवरी को राजकोट में गुजरात के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे। वह देवभूमि द्वारका जिले में ओखा और बेयट द्वारका के बीच चार लेन के केबल आधारित पुल का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर राजकोट एम्स पहुंचेंगे और बाद में शाम को शहर के रेस कोर्स मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह पुराने हवाई अड्डे से सार्वजनिक रैली स्थल तक एक किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। समारोह के दौरान प्रधान मंत्री मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश), बठिंडा (पंजाब), रायबरेली (उत्तर प्रदेश) और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में स्थित चार अन्य नवनिर्मित एम्स का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी एनएचएआई, रेलवे, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स, सड़क और भवन, बंदरगाह और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जैसे विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों की 48000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें से 35700 करोड़ रुपये की परियोजनाएं गुजरात के लिए हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों के लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+