गुजरात में मोदी: PM बोले- यहां 7500 बहनों-बेटियों ने चरखे से सूत कातकर इतिहास रच दिया, मुझे बचपन याद आ गया
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात आए। यहां 'खादी उत्सव' में हिस्सा लेकर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि, देश ने जब आजादी के 75 साल पूरे किए, तब गुजरात की 7,500 बहनों-बेटियों ने चरखे पर सूत कातकर इतिहास रच दिया।' अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम के दौरान मोदी ने खुद भी चरखा चलाया। सूत कातते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा- 'चरखा मुझे मेरे बचपन के दिनों में ले गया।'

'खादी उत्सव' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से गुजरात में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। पीएमओ ने बताया कि, पीएम नरेंद्र मोदी आज राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद में 'खादी उत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा मोदी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन किया।

'यहां मुझे बहुत खुशी हो रही है'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, गुजरात के लोगों के बीच रहना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। यहां भारत की जीवंत खादी परंपरा का जश्न मन रहा है! मैं भी साबरमती रिवरफ्रंट पर 'खादी उत्सव' में शामिल हुआ हूं, मुझे बहुत खुशी हो रही है।

पहला कार्यक्रम साबरमती रिवरफ्रंट पर
इससे पहले पीएमओ की ओर से बताया गया था कि, पीएम की मौजूदगी में पहला कार्यक्रम आज साबरमती रिवरफ्रंट पर होगा।
'केवल खादी उत्पादों को उपहार में दें'
पीएम मोदी ने नागरिकों से एक अपील भी की। उन्होंने कहा कि, इस त्योहारी सीजन में केवल खादी उत्पादों को उपहार में दें।












Click it and Unblock the Notifications