शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, रोड शो में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

गुजरात में जबरदस्त जीत के बाद प्रदेश में नई सरकार शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को यानि सोमवार को होगा। शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात पहुंचे हैं। गुजरात में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री जब गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे तो उन्होंने इस दौरान एक रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। प्रधानमंत्री का काफिला जब अहमदाबाद की सड़क से गुजर रहा था तो भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए।
गुजरात का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह चुनाव इसलिए भी काफी अहम था क्योंकि गुजरात उनका गृह राज्य है। पीएम मोदी ने गुजरात में चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी ने कई रैलियों को संबोधित किया, रोड शो किया। भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी गुजरात में जमकर अपनी ताकत झोंकी और इसी की बदौलत गुजरात में भाजपा ने 156 सीटें जीतकर इतिहास बना दिया। इससे पहले किसी भी पार्टी ने इतनी सीटों पर जीत दर्ज नहीं की थी। भाजपा ने जहां 156 सीटों पर जीत दर्ज की तो कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। वहीं प्रदेश में बदलाव का दावा कर रही आम आदमी पार्टी के खाते में सिर्फ 5 सीट आई।
प्रधानमंत्री के रोड शो में हर कोई पीएम मोदी की झलक पाना चाहता था। पीएम मोदी ने लोगों का हाथ लहराकर अभिनंदन किया। पीएम मोदी रोड शो के दौरान अपनी कार के भीतर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बता दें कि 12 दिसंबर को गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर में होना है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमित शाह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
-
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi: मोदी ने IGNCA के न्यासियों से मुलाकात की -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications