पीएम मोदी के जन्मदिन पर सूरत के ऑटो-रिक्शा चालकों का ऐलान, ग्राहकों को मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सूरत में ऑटो-रिक्शा चालकों ने ग्राहकों को विशेष छूट देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, सूरत में कुछ ऑटो चालकों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर किराये में 30 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा कर दी है। बता दें कि 17 सितंबर यानी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी 17 सितंबर को 73 साल के हो जाएंगे।

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी ने कहा कि 1000 ऑटो-रिक्शा चालकों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 30% छूट की घोषणा की है। मैं उन 73 ऑटो-रिक्शा चालकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर 100% छूट दे रहे हैं।

Pm Modi Birthday Celebration in Surat

सूरत के आर्किटेक्ट ने 7200 डायमंड से बना एक शानदार पोट्रेट तैयार किया
वहीं सूरत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रशंसक और पेशे से आर्किटेक्ट ने 7200 डायमंड से बना पीएम मोदी का एक शानदार पोट्रेट तैयार किया है। वे पीएम मोदी को उनके 73 वें जन्मदिन पर उन्हें गिफ्त करना चाहते हैं। पीएम मोदी के इस अनूठे पोट्रेट को तैयार करने में सूरत के आर्किटेक्ट को करीब चार महीने का समय लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+