गुजरात में हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी जासूस, कपड़ा व्यापार और टैंपो चलाकर करता था जासूसी

गोधरा। गुजरात में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गोधरा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि, आरोपी की पहचान इमरान के तौर पर हुई है। इमरान आंध्र के विशाखापट्नम जासूसी मामले का मुख्य आरोपी है। जो कि भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों के स्थानों अथवा उनके आवागमन व अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में संवेदनशील व गोपनीय जानकारी एकत्रित करता था।

pakistani spy in caught by NIA team from godhra

एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक, भारत के विभिन्न इलाकों से जुटाई गई जानकारी को इमरान पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाता था। गुजरात में रहकर वह अंतरराष्ट्रीय कपड़ा व्यापार कर रहा था। साथ ही गोधरा में रिक्शा चलाने की आड़ में जासूसी करता था। यहां उसका मकसद हमारी नौसेना से की गोपनीय जानकारी इकट्ठा करके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को पहुंचाना था।

इमरान से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि, वह सीमा पार कपड़ा व्यापार की आड़ में कई पाकिस्तानी जासूसों अथवा एजेंट से जुड़ा हुआ था। सोमवार को उसके घर में छापा मारा गया था। जहां से कुछ डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज बरामद हुए। जिससे उसने भारत में ही मौजूद आईएसआई के सहयोगियों के बैंक खातों में धन जमा कराया होने की जानकारी मिली है। हालांकि, वह किसके जरिए आईएसआई के संपर्क में आया, इसको लेकर जांच की जा रही है।

संवादाता ने बताया कि, जासूस के संबंध में और खुलासों का अभी इंतजार है। संबंधित जांच एजेंसियां अभी तहकीकात में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+