2 बार CM रहे केशूभाई पटेल को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, गुजरात के कनोडिया बंधु को भी पद्मश्री

अहमदाबाद। देश के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुजरात की जिन हस्तियों को पुरस्कार मिले, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल, दिवंगत अभिनेता महेश कनोडिया व गायक-संगीतकार नरेश कनोडिया का नाम प्रमुख है। सरकार की ओर से बताया गया कि, राज्य के 6 विशिष्ट जनों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल को पद्म भूषण दिया गया। वहीं, दिवंगत अभिनेता महेश कनोडिया व गायक-संगीतकार नरेश कनोडिया को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है।

Padma awards to keshubhai patel, gujarati-film-musician-former-mp-mahesh-kanodia also awarded

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले फादर वॉलेस को भी पद्म श्री से नवाजा गया। उनका निधन तो कुछ दिनों पहले ही हुआ था। राज्य सरकार ने उनकी सिफारिश की। इस प्रकार गुजरात से इस साल 4 जनों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि, केशूभाई को जन सेवा, कनोडिया बंधु को कला तथा साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में फादर वॉलेस को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर, साहित्य व शिक्षा के लिए जाने माने लोक गायक दादू दान गढ़वी और वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांत मेहता को पद्मश्री मिला है।

2 बार मुख्यमंत्री रहे थे केशू
बता दिया जाए कि, मुख्यमंत्री रह चुके केशूभाई पटेल का 2020 के अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में निधन हो गया था। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दम तोड़ा। वो इतना बड़ा नाम हैं कि, उन्हें गुजरात भाजपा का भीष्म पितामह कहा जाता था। गुजरात भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल 'केशू बापा' दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वहीं, नरेश कनोडिया को गुजराती सिनेमा का सुपर स्टार माना जाता है।

Padma awards to keshubhai patel, gujarati-film-musician-former-mp-mahesh-kanodia also awarded

गुजराती सिनेमा का सुपर स्टार होने के अलावा नरेश कनोडिया विधायक भी रहे थे। उनका भी कोरोना के दरम्यान 2020 के अक्टूबर महीने में ही 77 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया। यह भी संयोग था कि, उनसे 2 दिन पहले ही उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया की मृत्यु हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+