जन्मदिन पर पीएम ने दी बधाई, मोदी ने कहा, जनता का आशीर्वाद नहीं जाएगा बेकार
नयी दिल्ली। बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का 64वां जन्मदिन खास बन गया है। चार दिन पहले बीजेपी के पीएम इन वेंटिग बने तो पार्टी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ का चुनाव जीत लिया। पार्टी की उम्मीदें उनसे बढ़ गई है। ऐसे में अपने पीएम उम्मीदवार का जन्मदिन यादगार बनाने के लिेए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की बीजेपी इकाई आज से औपचारिक तौर पर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रही है। आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, विजय गोयल, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा सहित कई नेता शामिल होंगे।

जहां दिल्ली में चुनाव प्रचार की शुरुआत की जा रही है तो वहीं गुजरात बीजेपी मोदी के जन्मदिन के मौके पर अल्पसंख्यकों को बीजेपी का हिस्सा बनाने के लिए स्पेशल मेंबरशिप कैंपेन शुरू कर रहे है। राज्य बीजेपी एक लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़ा अभियान शुरू कर रही है। इसकी शुरुआत भी मोदी के जन्मदिन के मौके पर ही की गई है तो वहीं कुछ जगहों पर मोदी के प्रधानमंत्री बनने की कामना के साथ कार्यकर्ता यज्ञ भी कर रहे हैं।
जन्मदिन को सार्वजनिक तौर पर मनाने से बचते हुए मोदी ने सुबह सबसे पहले अपनी मां का आर्शीवाद लिया और जनता के अपार स्नेह और प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं होता है और जनता का आशीर्वाद कभी बेकार नहीं जाता है। अपने जन्मदिन का जिक्र किए बिना ही उन्होंने कहा कि आज का दिन पारंपरिक तौर पर विश्वकर्मा पूजा के रूप में मनाया जाता है और आज का दिन मुझे इसलिए भी याद आता है, क्योंकि आज ही के दिन सरदार बल्लभ भाई पटेल ने हैदराबाद को मुक्त कराया था।












Click it and Unblock the Notifications