गुजरात में NCB का सबसे बड़ा ऑपरेशन, एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर 20 घंटे छापेमारी, रैकेट का पर्दाफाश

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन किया है। एनसीबी टीम ने पहली बार वापी-वलसाड में ड्रग्स के मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट पर छापेमारी की, जो लगभग 20 घंटे तक चली। एनसीबी को वहां से 4.5 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। ड्रग्स के मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट यानी ​नशे की फैक्ट्री से 85 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की गई।

सबसे बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ

सबसे बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ

अहमदाबाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी ने बताया कि, गुजरात में गैरकानूनी ड्रग्स की बिक्री पर लगाम कसने के लिए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने वापी और वलसाड में छापेमारी की। जिसमें 4.5 किलो एमडी ड्रग्स के जत्थे के साथ दो जने गिरफ्तार किए गए हैं। उन लोगों की पहचान प्रकाश पटेल और सोनूं रामनिवास के तौर पर हुई है। उनसे पूछताछ चल रही है..अभी उनके रैकेट की और जानकारी सामने आएगी।

राज्य में पहली बार हुई ऐसी छापेमारी

राज्य में पहली बार हुई ऐसी छापेमारी

एनसीबी के अधिकारी के मुताबिक, ड्रग्स रैकेट के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। इस ऑपरेशन में जो लोग हत्थे चढ़े, उनसे बड़ी मात्रा में ड्रग्स और नकद रुपए भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के व्यापार से आय प्राप्त होने की जानकारी भी जुटाई है। बताया जा रहा है कि, ड्रग्स रैकेट पर छापेमारी के लिए नार्कोटिक्स की टीम पिछले कई दिनों से अपनी नजर बनाए हुई थी। यहां ड्रग्स के मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट पर छापेमारी पहली बार हुई है।

बहुत महंगी बिकती है एमडी ड्रग्स

बहुत महंगी बिकती है एमडी ड्रग्स

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एमडी ड्रग्स को मेफेडिन ड्रग कहा जाता है। यह काफी महंगी बिकती है। गुजरात में इसके सप्लायर्स पर पहले भी कार्रवाई होती रही हैं। इसी साल जून के महीने की शुरूआत में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पालनपुर में कार से ऐसी ड्रग्स ले जाते तीन लोगों को पकड़ा था। एसओजी की वो कार्रवाई आकेण-वीर वेडचा रोड पर हुई, जहां एक कार का पीछा कर लगभग 3 लाख रुपए कीमत की एम.डी. ड्रग (मेफेडिन ड्रग) जब्त की गई। पालनपुर एसओजी पुलिस के उप निरीक्षक एमके झाला ने कहा था कि, गिरफ्त में आए 2 लोग राजस्थान से आए थे।

झाला के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालौर जिले की बागोड़ा तहसील के डूंगरवा गांव के निवासी प्रकाश कुमार मफतलाल खत्री, बनासकांठा जिले की वाव तहसील के दैयप गांव के निवासी प्रवीण पुरी रामपुरी गोस्वामी और डीसा निवासी कमलेश कुमार रमणीकलाल सोनी के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+