Surat Multi-story Building Collapse: सूरत हादसे में 7 की मौत, कई मलबे में फंसे, अबतक की 5 बड़े अपडेट
Surat Multi-story Building Collapse: गुजरात के सूरत में बहुमंजिला इमारत शनिवार को भारी बारिश की वजह से गिर गई। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पिछले 12 घंटे से यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
हादसे के बाद एक महिला को तुरंत रेस्क्यू किया, जबकि तीन अन्य लोगों का शव देर रात बाहर निकाला गया। पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।

अबतक की 5 बड़े अपडेट
- यह हादसा शनिवार दोपहर तकरीबन 3 बजे हुआ है। सूरत के सचिन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढेर हो गई, इसमे कई लोग फंसे हुए हैं।
- घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
- पुलिस ने आज सुबह बताया कि तीन शवों को मलबे के नीचे से निकाला गया है, जबकि छह लोग अभी भी अंदर फंसे है।पुलिस कमिश्नर जोकि मौके पर हैं उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत में लोगों की आवाज को अंदर से आ रही थी जोकि फंसे हुए हैं।
- मलबे के नीचे दबी एक महिला को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है। बाकी के लोगों को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
- इस बिल्डिंग में 30 फ्लैट थे, जिसमे से 4-5 फ्लैट में लोग रह रहे थे, बाकी के फ्लैट खाली थे। रिपोर्ट के अनुसार कई लोग काम कर रहे थे, जबकि कुछ लोग सो रहे थे, वो अंदर फंस गए। बता दें कि इस बिल्डिंग का निर्माण 2016-17 में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications