5 साल के बच्चे ने मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, किसी को बताए नहीं इस डर से मार डाला

महेसाणा। गुजरात में महेसाणा जिले के जोटाना गांव के रास्ते की झाड़ियों में एक 5 साल के बच्चे की लाश मिली। पुलिस ने लाश उठवाई और फिर मामले की पड़ताल में जुट गई। पता चला कि, बच्चे को उसकी मां के प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला था। प्रेमी ने ऐसा इस​लिए किया, क्योंकि बच्चे ने उसे अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बच्चा किसी को यह बात बता न दे, इसी डर से उसने हत्या कर दी।

Mothers Lover Killed 5 year old Boy in mahesana district of gujarat

बहरहाल, हत्यारोपी प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार, उसने हत्या की वारदात कुबूल ली है। उसकी पहचान संजय गोपाल के तौर पर हुई है। उसने जिस बच्चे को मारा था, उसका नाम जगदीश ललित ठाकोर (5) था। जगदीश का शव शनिवार रात झाड़ियों में मिला था। इससे पहले शनिवार की सुबह उसके लापता होने पर परिवार ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था। उसे काफी खोजा भी था, लेकिन तब वह कहीं मिला नहीं था।

Mothers Lover Killed 5 year old Boy in mahesana district of gujarat

इस कांड में मां भी दोषी है। मां का आरोपी संजय गोपाल से अवैध संबंध है, दोनों अक्सर मिलते थे। बच्चे ने उन्हें देख लिया था, इसलिए बच्चे को मार डाला गया। पुलिस का कहना है कि, इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। बच्चे की मां के प्रेमी को अरेस्ट कर लिया गया है और उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल कर ली है। बच्चा मेमदपुर का रहने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+