Morbi Bridge : 100 साल से अधिक पुराने पुल पर 132 से अधिक लोगों की गई जान, जानिए 5 फैक्ट
Morbi Bridge 100 साल से अधिक पुराना था। 132 से अधिक लोगों की मौत का कारण बने इस पुल के बारे में 5 तथ्य जानिए Morbi Bridge gujarat know five facts Oreva group fitness certificate
Morbi Bridge गुजरात में माछू नदी पर बना 100 साल से अधिक पुराना केबल पुल है। मोरबी पुल के गिरने से 132 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हादसे पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत तमाम हस्तियों ने शोक जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुल टूटा तो उस पर सैकड़ों लोग सवार थे। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मोरबी सस्पेंशन पुल की क्षमता 100 लोगों की है, लेकिन इस पर 400 से अधिक लोग पहुंच गए थे। जानिए, मोरबी पुल से जुड़े 5 फैक्ट-
Recommended Video

100 लोगों की क्षमता, 400 से अधिक लोग पहुंचे
गुजरात के मोरबी शहर में माछू नदी पर एक सदी पुराना केबल पुल गिरने से 132 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुल टूटा तो उस पर सैकड़ों लोग सवार थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 400 से अधिक लोगों के जमा होने के कारण पुल भार नहीं सह सका।

सात महीने के लिए बंद हुआ था पुल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरेवा नाम के एक निजी ट्रस्ट ने सरकार से टेंडर मिलने के बाद पिछले हफ्ते पुल का नवीनीकरण किया था। अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत के लिए पुल को सात महीने के लिए बंद कर दिया गया था।

फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था
माछू नदी पर बने पुल के बारे में 5 तथ्यों में एक यह भी है कि अधिकारियों के अनुसार मोरबी पुल को 26 अक्टूबर को दोबारा खोला गया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मोरबी नगरपालिका एजेंसी के प्रमुख संदीप सिंह जाला ने बताया कि कंपनी ने पुल खोलने से पहले अधिकारियों से फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं लिया था।

क्वालिटी चेक नहीं हुआ
मोरबी नगरपालिका के प्रमुख जाला ने कहा, पुल को लेकर सरकारी निविदा निकाली गई थी। ओरेवा समूह को पुल खोलने से पहले इसके नवीनीकरण का विवरण देना था। गुणवत्ता की जांच भी करनी थी, लेकिन ओरेवा ग्रुप ने ऐसा नहीं किया। सरकार को इसके बारे में पता नहीं था।

लोगों का जमघट, हिलने लगा केबल ब्रिज
मोरबी पुल हादसे की वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग पुल पर कूदते और दौड़ते देखे गए। उनकी हरकतों के कारण केबल ब्रिज हिलता नजर आया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रम और रोजगार राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने बताया, "पिछले हफ्ते पुल का नवीनीकरण किया गया था। हम भी हैरान हैं। हम मामले को देख रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications