Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे के शिकार सभी लोग नदी से निकाले गए, अब कोई व्यक्ति लापता नहीं

2022 Morbi bridge collapse: मोरबी ब्रिज हादसे में 135 लोगों की जानें गईं। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोग चोटिल हुए। कई के पेट में पानी चला गया। बहरहाल, घायलों का उपचार चल रहा है। मोरबी प्रशासन का कहना है कि, ब्रिज टूटने से जो लोग नदी में गिरे थे, वो सभी निकाले जा चुके हैं। कल तक यह खबर आ रही थी कि कुछ लोग अभी लापता हैं, लेकिन मोरबी प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने इस बात का खंडन किया है।

Morbi Bridge Collapse tragedy: district administration official says- No missing person now

मोरबी के जिला अधिकारियों ने कहा कि, अब अब कोई लापता व्यक्ति नहीं है। सूत्रों ने बताया कि, बचाव-दल सभी जिंदा या मृत लोगों को निकाल चुका है। एक अंतिम व्यक्ति के लापता होने की सूचना वास्तव में गलत सूचना थी। पुलिस ने विधिवत सत्यापन के बाद उसी पर जिला प्रशासन को फाइनल रिपोर्ट दी है।

मोरबी में मच्छू नदी पर था फुटब्रिज

मोरबी में मच्छू नदी पर था फुटब्रिज

गौरतलब हो कि, मोरबी में मच्छू नदी पर जो फुटब्रिज था, वह 230 मीटर लंबा (750 फीट) और 1.25 मीटर चौड़ा (4.1 फीट) था। लोग उस पर से पैदल निकला करते थे। वह महाप्रभुजी और समाकांठा जिलों को जोड़ता था। वह 19वीं शताब्दी में भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसे 1880 के दशक में स्थानीय महाराजा वाघजी ठाकोर द्वारा बनाया गया था। उस समय, पुल पर एक बार में 15 लोगों की सीमा थी, क्योंकि संकरी संरचना का मतलब था कि उस पर से ज्यादा लोग एक साथ नहीं निकल सकते थे।

ओरेवा के पास थी रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी

ओरेवा के पास थी रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी

आजादी के बाद गुजरात सरकार ने कई दफा उस ब्रिज का रेनोवेशन कराने का वादा किया। इसी साल ब्रिज का स्वामित्व और संचालन मोरबी नगरपालिका द्वारा ओरेवा कंपनी को रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। ओरेवा कंपनी, जो घड़ियां बनाने के लिए जानी जाती है, के साथ 7 मार्च 2022 को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध 15 साल का हुआ था। ओरेवा की प्रमुख कंपनी अजंता मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड है, जो 2008 से ब्रिज से जुड़ी हुई थी। उक्त समझौते में पुल के रखरखाव और प्रबंधन को शामिल किया गया था।

26 अक्टूबर 2022 को जनता के लिए खुला था ब्रिज

26 अक्टूबर 2022 को जनता के लिए खुला था ब्रिज

मरम्मत के लिए छह महीने तक बंद रहने के बाद गुजराती नववर्ष के अवसर पर टोल ब्रिज को 26 अक्टूबर 2022 को फिर से खोल दिया गया। उद्घाटन समारोह में, ओरेवा के प्रबंध निदेशक ने कहा कि लोग अब फुटब्रिज का आनंद ले सकते हैं और पुल को अगले 8-10 वर्षों के लिए किसी बड़े काम की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन, यह ​ब्रिज टूट गया और बड़ा हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+