मोरबी में 150 लोगों की जान गई, ये हादसा नहीं हत्या है, भाजपा इसकी जिम्मेदार: AAP नेता मनीष सिसौदिया
aam aadmi party press conference today: गुजरात के मोरबी में नदी का केबल ब्रिज टूटने से सैकड़ों जिंदगियां खत्म हो गईं। सरकार 100 से ज्यादा मौतों की पुष्टि कर चुकी है। कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, दो दर्जन लोग अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखे सवाल दागे।

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया। सिसौदिया ने अभी कहा कि, 'वहां ब्रिज टूटने से 150 लोगों की जानें गई हैं। ये हादसा नहीं, हत्या है और ये हत्याएं भाजपा ने की हैं।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसौदिया ने भाजपा से 5 सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार की वजह से गुजरात के मोरबी में 150 लोगों की जान गई है। मासूम बच्चे मारे गए हैं। मैं 150 लोगों और मासूम बच्चों के हत्यारे नेताओं और उनकी सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं पूछता हूं कि, जो ब्रिज टूटा उसके पुर्ननिर्माण का ठेका घड़ी बनाने वाली कंपनी को क्यों दिया गया? उस कंपनी ने पुल कोई नहीं बनाया, कोई सिविल वर्क नहीं किए.
आम आदमी पार्टी के गुजराती नेता ने कहा कि, भाजपा इस हादसे की जिम्मेदारी ले। इस हादसे में किसी ने अपनी औलाद खो दी तो किसी ने अपना जीवनसाथी। किसी की कोख में ही उसकी औलाद की कब्र बन गई। किसी के अपने उसकी आंखों के आगे डूब गए। सोमवार की सुबह से हर ओर ऐसे ही मंजर दिखाई दे रहे हैं। यह बेहद दुखद है।'












Click it and Unblock the Notifications