Morbi Bridge Collapse : मोरबी पुल हादसे का CCTV VIDEO, खौफनाक था मंजर
Morbi Bridge Collapse : गुजरात के मोरबी में पुल हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 36 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केबल ब्रिज पर काफी भीड़ है। लोग ब्रिज पर सेल्फी लेते और मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अचानक ब्रिज हिलने लगता है और कुछ ही सेकेंड में टूटकर गिर जाता है। कुछ ही पल में लोग नदी में समा जाते हैं।
Recommended Video

हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी में रविवार को मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन पुल अचानक गिर गया। इस हादसे में अभी तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना के जवान, वायु सेना, फायर विभाग और प्रशासन की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं। अब तक करीब 177 लोगों को बचाया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

मोरबी पुल हादसे का CCTV वीडियो
इस हादसे के बाद कई पुल के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। दावा किया जाने लगा कि कुछ शरारती युवकों ने लातें मार-मारकर पुल को हिलाया था, जिसकी वजह से पुल गिर गया। इस बीच सोमवार की सुबह एक घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया। 36 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग पुल पर मौजूद थे, लोग मौज-मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक पुल गिर गया और चीख पुकार मच गई।

जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
बता दें, नदी में गिरे लोगों की तलाश के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राजकोट के चीफ फायर ऑफिसर इलेश खेर ने बताया, 'राजकोट फायर ब्रिगेड की तरफ से बचाव अभियान में 6 नाव, 6 एंबुलेंस, 2 रेस्क्यू वैन और करीब 60 जवानों को लगाया गया है। बड़ौदा, अहमदाबाद, गोंडल, जामनगर और कच्छ से लाईं गई कुल 20 नाव रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। साथ ही 15 एंबुलेंस भी लोगों की मदद के लिए यहां लगी हैं।'












Click it and Unblock the Notifications