आणंद में मानसून से आनंद: 2 दिन में 13 इंच बारिश, गुजरात की झीलें पानी से भरीं, नदियां उफान पर
आणंद। गुजरात में मानसूनी बारिश ने कई जिलों में खूब पानी बरसाया है। आणंद जिले में दो दिनों से जोरदार बारिश का दौर जारी है। हालात देखकर लग रहा है, जैसे बादल फटे हों। यहां 4 घंटे में ही 7 इंच बरसात हो गई। बीते 2 दिनों में 13 इंच बारिश दर्ज हुई। इससे जलभराव हो रहा है। निचले इलाकों में झीलें फुल भर गई हैं। वहीं, नदियां भी उफान पर हैं।
Recommended Video

2 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही
शहर की कई सड़कों पर पानी भरने से नदियों के बहने जैसे दृश्य नजर आ रहे हैं। किसानों राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं, जहां जलजमाव हुआ है, वे लोग पानी भरने से परेशान हैं। कई गांवों के रास्ते बाधित हो गए हैं। एक गांव के लोगों ने बताया कि, बुधवार रात से ही रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है।

आणंद के इन इलाकों में जलभराव
राज्य में आणंद जिला मुख्यालय के विद्यानगर, आणंद अंबाजी मंदिर, लक्ष्मी टॉकीज, गामडीवड, राजमहल रोड इलाकों में जलजमाव हो गया है। सब्जी मंडी और बाजारों में लोगों का रोजमर्रा का धंधा प्रभावित हुआ है। पानी भरने से छोटे-मोटे व्यवसाय करने वाले अब घरों से बाहर नहीं जा पा रहे। लाठी गांव की देवलियानी नदी में बाढ़ आने से पुलिया पार रहा एक बाइक सवार फंस गया। उसकी जान बच गई, लेकिन बाइक बह गई।

फलकुं और ब्राह्मणी नदी में बाढ़ आ गई
भारतीय मौसम विभाग के केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ही गुजरात के पेटलाद में 48, खंभात में 22, बोरसद में 15, आंकलाव में 8, सोजीत्रा में 4, तारपुर में 2 और उमरेठ लगभग 1 मिमी वर्षा हुई है। जोरदार बारिश के चलते फलकुं और ब्राह्मणी नदी में बाढ़ आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications