बिहार: वोट मांगने गांव में आए मंत्री ने कहा- हम तो बैल हैं, खूब खिलाओगे तो जमकर काम करेंगे
चंपारण। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में नेता और उनके समर्थक वोट मांगने निकल पड़े हैं। ऐसे ही समय जब नीतीश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम ऊर्फ फिरोज लोगों से मिले तो उन्होंने ऐसी बात कह दी कि सब हंस पड़े। खुर्शीद आलम ऊर्फ फिरोज ने कहा 'अरे हम तो बैल हैं! हमें खूब खिलाइए और फिर सुबह से शाम तक अपने खेतों में काम करवा लें।'

जानकारी के अनुसार, खुर्शीद आलम ऊर्फ फिरोज ने ये बयान पश्चिमी चंपारण में सिकटा के झुमका सेनुवरिया गांव में दिया था। जहां वे अपने आवास पर लोगों से बात करने खड़े हुए थे। तभी मंत्रीजी ने खुद को बैल बता दिया। इस दौरान उन्होंने जो कहा, वो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि, मामला 24 सितंबर का है और अब ये वीडियो वायरल हो गया है। एक गांव वाले ने कहा कि, जब मंत्री जी अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे, तो ऐसा बोले।
गौरतलब है कि, बिहार चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। वोट 3 चरणों में पड़ेंगे। ऐसे में नेता मंत्री अपने-अपने इलाकों में निकल चुके हैं। प्रचार के दौरान वे कुछ ऐसा बोले जा रहे हैं कि सुनकर लोगों को कभी हंसी आ जाती है तो कभी गुस्सा। उपर्युक्त मामला इसी की एक बानगी है।












Click it and Unblock the Notifications