आईएस आतंकी जफर अली गुजरात से दबोचा गया, वडोदरा में रहकर मॉड्यूल का प्रसार कर रहा था
वडोदरा. कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस हिंदुस्तान में अपने पैर पसारने में लगा है। राजधानी दिल्ली से तीन संदिग्धों को दबोचे जाने के बाद गुजरात में भी एक आतंकी पकड़ा गया है। इस आतंकी का नाम जफर अली बताया गया है, जो पिछले 10 से 12 दिनों से वडोदरा में आईएसआईएस मॉड्यूल का प्रसारित कर रहा था। खुफिया एजेंसी एवं एटीएस दस्ते के मुताबिक, जफर अली तमिलनाडु में वांछित है।

Recommended Video
जफर अली को बुधवार को वडोदरा के गोरवा इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस घटना से ठीक पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन संदिग्धों की धर-पकड़ की थी। बताया गया कि, वे आतंकी संगठन आईएसआईएस के मॉड्यूल के लिए काम कर रहे थे। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों की गिरफ्तारी एनकाउंटर के बाद वजीराबाद से हुई। उनके पास से हथियार बरामद किए गए। संदिग्धों की पहचान ख्वाजा मोइद्दीन (52), अब्दुल समद (28) और सैयद अली नवाज (32) के तौर पर हुई।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तीन आतंकियों से पूछताछ कर रही है। दो आतंकवादियों के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की खुफिया सूचना के बाद नेपाल की सीमा से सटे जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। बस्ती क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना के तहत दो वांछित आतंकवादियों अब्दुल समद और इलियास के नेपाल भागने की फिराक में होने की बात सामने आई है। वर्ष 2018 में भी आईएस मॉड्यूल के खुलासे की बात सामने आई थी। तब एनआईए ने दिल्ली, यूपी में 16 जगह छापे मारे थे।












Click it and Unblock the Notifications