पाकिस्तानी बोट में 350 करोड़ की हेरोइन भारत लाई गई, सेब-नाशपाती के बक्सों में मिली कोकीन
Heroin and cocaine seized in Indian sea: भारतीय तटरक्षक बल ने एटीएस गुजरात के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम देकर करोड़ों की ड्रग्स बरामद की है। इस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी बोट, जिसे 'अल साकार' के नाम से जाना जाता है, को चालक दल के 6 सदस्यों और 50 किलोग्राम हेरोइन के साथ आज तड़के, 8 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि, उनके पास से लगभग 350 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है।

एक महीने से भी कम समय में दूसरी घटना
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के अधिकारी ने कहा कि, जब्त की गई बोट आगे की जांच के लिए जखौ लाई गई है। उन्होंने कहा कि, आईसीजी द्वारा एटीएस के साथ पिछले एक साल में यह छठा ऑपरेशन है, यह घटना एक महीने से भी कम समय में दूसरी घटना है, इससे पहले 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी नाव से लगभग 200 करोड़ रुपये की 40 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। आईसीजी अधिकारी ने बताया कि, पकड़े गए लोग पाकिस्तानी है। उन्होंने कहा कि, अब पाकिस्तानियों से पूछताछ की जाएगी।

नाशपाती और हरे सेब के बॉक्स में थी कोकीन
वहीं, एक अन्य घटना महाराष्ट्र की है, जहां दक्षिण अफ्रीका से आयातित नाशपाती और हरे सेब ले जाने वाले कंटेनर से डीआरआई मुंबई जोनल यूनिट द्वारा कोकीन से बनी 50 ईंटें जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि, कंटेनर से 50.23 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है।

502 करोड़ रुपए है कोकीन का बाजार मूल्य
कंटेनर से जब्त कोकीन की कीमत लगभग 502 करोड़ रुपये है, जो बाजार में अवैध तरीके से पहुंचाई जा रही थी। 6 अक्टूबर को उसे न्हावा शेवा पोर्ट पर इंटरसेप्ट किया गया था। वहीं, आयातक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications