बहन से मिलने एक बाइक पर जा रहे थे 3 भाई, रोड पर कार ने रौंदा, हादसे के बाद कार चालक फरार

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में बाइक सवारों के साथ जानलेवा हादसा हुआ। यहां एक बाइक पर सवार होकर 3 भाई अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। हलवद-धांग्रधा हाईवे पर एक कार उनसे टकराई। टक्कर लगते ही तीनों उछलकर जमीन पर गिरे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद कार चालक अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। दो घायलों को मोरबी के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

In vadodara, Car Collides With Bike Of Three Brothers, they was Going To Meet Sister, One lost life

तीन भाइयों की पहचान गजेंद्रकुमार परमार (19), वनराज सिंह (24) और केतन सिंह (18) के तौर पर हुई। वे वडोदरा जिल के नारा गांव के रहने वाले थे। तीनों अपनी बहन से मिलने लाकडिया गांव की ओर निकले थे। करीब आधा घंटे के सफर के बाद तीनों ढवाणा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मारी। जिससे गजेंद्र की वहीं जान चली गई। केतन और वनराज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुटते देख कार का चालक मौके से खेतों से होते हुए फरार हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार के फोटो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि हादसे के बाद कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने उस कार जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि, वडोदरा में रात्रि के समय एक और भयंकर हादसा हुआ था। जिसमें एक ट्रक और ट्रोले के बीच टक्कर हुई थी। उस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। 16 जने घायल भी हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शोक-संवेदनाएं जताईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+