5 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, गुस्साए पिता ने आरोपी को उसी के घर में घुसकर मार डाला

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा जिले के अंकलेश्वर इलाके में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इससे कुपित बच्ची के पिता पुलिस थाने पहुंचने के बजाए दुष्कर्म के आरोपी के घर पहुंच गए। वहां बच्ची के पिता ने दुष्कर्म के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना की खबर ​पुलिस को लगी तो पुलिस ने मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद बच्ची के पिता पर भी हत्या का केस दर्ज किया।

In vadodara, a 5-year-old girl physically harassed, her father killed the accused

पुलिस की गिरफ्त में आने पर बच्ची के पिता ने कहा कि, मासूम के साथ हुई दरिंदगी से वह बहुत गुस्सा हो गए थे। इसलिए सबक सिखाने के लिए दरिंदगी करने वाले को मार ही डाला।' पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के आरोपी का मर्डर डंडे मारकर किया गया। बच्ची के पिता ने उसे तब तक पीटा, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस के मुताबिक, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पहचान राजू बिहारी के रूप में हुई है। वह पिछले कई सालों से बच्ची के ही पड़ोस में रहा था। इसके चलते बच्ची भी उसे अच्छी तरह से पहचानती थी।

पता चला है​ कि, शुक्रवार शाम बिस्किट खिलाने के बहाने राजू बच्ची को अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आरोपी की बहन वहां आ गई और उसने बच्ची को राजू से छुड़ाकर उसके परिवार को सौंप दिया। बाद में जब बच्ची ने घर पर ये बात बताई तो परिवार के लोग और अन्य पड़ोसी इसकी शिकायत दर्ज कराने थाने चले गए। उधर, बच्ची के पिता सीधे आरोपी के घर पहुंचे और उस पर टूट पड़े। वह घर में पड़े डंडे से उसे तब तक पीटते रहे, जब तक कि वह बेहोश होकर गिर नहीं पड़ा। इसी मार के कारण आरोपी ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+