दूसरी शादी के लिए मां ने 3 साल के बेटे को 40 हजार में बेच दिया, सालभर बाद हुआ पिता को हासिल
राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के गोंडल से पुलिस ने एक ऐसी महिला को पकड़ा है जिसने अपना बच्चा बेच दिया था। करीब सालभर बाद वह बच्चा अपने असली पिता को हासिल हुआ। पुलिस के मुताबिक, 3 साल के बेटे को मां ने दूसरी शादी करने के लिए 40 हजार रुपए में बेच दिया था। बहरहाल, वह मां पुलिस पुलिस की पकड़ में है। संवाददाता ने बताया कि, महिला को उस समय अरेस्ट किया गया, जब वह राजकोट के एक युवक से दूसरी शादी करने जा रही थी। पुलिस ने बच्चे को लेकर उसके असली पिता के हाथों सौंप दिया है।

यह है पूरा मामला
गोंडल के अजय धरजिया की शादी तीन साल पहले जयश्री उर्फ पूजा से हुई थी। इस शादी के लिए अजय ने पूजा के मां रमाबेन व्यास और अन्य एक परिचित राजेंद्र पाइकराव को 2.40 लाख रुपए चुकाए थे। शादी के बाद इनका एक बेटा हुआ और बेटे के दो साल का होते ही पूजा उसे लेकर कहीं चली गई थी। अजय ने इनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। एक साल बाद अजय ने करीब डेढ़ महीने फिर हाईकोर्ट में इसकी गुहार लगाई और कोर्ट के आदेश पर पुलिस दोबारा जांच में जुटी। इस दौरान पुलिस को महिला की जानकारी मिली की वह राजकोट के एक युवक से शादी करने जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

मुंबई के दंपति को बेचा था बच्चा
पूजा की गिरफ्तारी के बाद जब उससे बेटे के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि दूसरी शादी में बच्चा अड़चन बन रहा था। इसलिए उसने कुछ महीने ही मुंबई के एक नि:संतान दंपति को 40 हजार रुपए में बेच दिया था। हालांकि, पूजा से शादी करने जा रहे युवक को पूजा की पहली शादी और उसके बेटे के बारे में पता नहीं था। यह शादी भी युवक से पैसे लेकर की जानी तय हुई थी। पुलिस अधकारी ने कहा कि, पूजा, उसकी मां और उसका भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पूजा से मिली जानकारी के बाद बेटे तक पहुंचने की कोशिश की शुरू की गई।

बच्चे को लेकर तमिलनाडु चला गया था दंपति
पुलिस सीधे मुंबई उस परिवार की तलाश में पहुंची, जिसने बच्चा खरीदा था। मुंबई पहुंचने के बाद मालूम हुआ कि वह परिवार बच्चे को लेकर तमिलनाडु के कोयम्बटूर चला गया है। उसके बाद राजकोट पुलिस मुंबई से ही कोयम्बटूर जा पहुंची और बच्चे को कब्जे में ले लिया। उसके बाद बच्चा खरीदने वाले परिवार के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications