गुजरात में 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 2 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, शिक्षामंत्री बोले- मास्क लाएं
गांधीनगर। गुजरात में छठी से आठवीं कक्षा के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 2 सितंबर से शुरू होंगी। आज गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा इसकी जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए स्कूल खोले जा रहे हैं। बच्चे मास्क साथ लेकर पढ़ने आ सकते हैं। शिक्षामंत्री ने वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के 52वें दीक्षांत समारोह में भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कहा कि, मेरे नाम से तुलसी का पाैधा लगा देना, मैं पानी देने आऊंगा।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षामंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के 52वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को खुद हिस्सा लेने नहीं पहुंच सके। जबकि, उन्हें इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। यहां पहुंचने के बजाए मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षामंत्री ने कहा कि, मुझे गांधीनगर में कुछ बड़ा काम आ गया था, इस वजह से समारोह में नहीं आ पाया। उन्होंने कहा कि, मेरे नाम का तुलसी के पाैधे का गमला यूनिवर्सिटी में रख दिया जाए। मैं उसमें पानी डालने जरूर आऊंगा।
शिक्षामंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि, हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थी एंटरप्रेन्योरशिप, स्टार्टअप, इनोवेशन सहित कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। यह बात जान लो कि, रिसर्च केवल पढ़ा लिखा व्यक्ति नहीं, अनपढ़ और किसान भी करते हैं। खेत में किसान भी रिसर्च करते हैं।' खास बात यह रही कि, उक्त समारोह में किसी विद्यार्थी को डिग्री प्रदान नहीं की गई। एक प्रोफेसर ने बताया कि, 4622 छात्रों की डिग्रियां उनके घर पर भेजी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications