कश्मीर से छुट्टी पर गुजरात लौटे फौजी की हत्या, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ की गई अंत्येष्टि
अहमदाबाद. जम्मू-कश्मीर से अवकाश पर गुजरात आए बीएसएफ के जवान को कुछ युवकों ने निशाना बनाया। जवान के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, बाद में उसकी जान चली गई। अब अरवल्ली जिले की भिलोडा तहसील के मलेकपुर गांव में उस जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इससे पहले परिजनों ने हमलावरों युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, पुलिस के आश्वासन के बाद ही उन्होंने शव को स्वीकार किया।

जानकारी के अनुसार, जवान पर मलेकपुर गांव में 9 लोगों ने हमला किया था। जवान को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सवेरे उसने दम तोड़ दिया। फिर, अहमदाबाद से एंबुलेंस से लाकर भिलोडा थाना परिसर में रख दिया गया था। मौत के करीब 32 घंटे बाद उसका अंतिम संस्कार हो सका। इस दौरान स्थानीय पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
वह जवान अपने साथियों के साथ बाइक पर था, तभी हथियारों से उस जानलेवा हमला किया गया। हमले में उसके सिर पर गहरी चोट लगी थीं। इन दिनों वह जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफ का जवान अवकाश पर था।












Click it and Unblock the Notifications