हंसते-खेलते स्कूल बस से उतर रही थी 7 साल की बच्ची, तभी गिरने से पहियों के नीचे कुचल गई

भावनगर. गुजरात में भावनगर के निकट कुलसर ओदरका गांव में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां एक मासूम बच्ची हंसते-खेलते स्कूल बस से उतर रही थी, तभी नीचे गिर गई। सड़क पर गिरते ही वह पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। संवाददाता के अनुसार, मृतका की पहचान 7 वर्षीय दिया मुकेश भाई वाढेर के रूप में हुई। वह चित्रा जीआईडीसी स्थित स्वामीनारायण गुरुकुल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी।

in bhavnagar gujarat, school bus killed a 7-year-old girl student

स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने वाली बस में वह सवार हुई थी। अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर जब वह बस से नीचे उतर रही थी, तभी चालक ने बस बढ़ा दी। वह नीचे सकुशल उतर नहीं पाई और गिर पड़ी। उसके उूपर से ब​स के पहिए गुजर गए। वह पूरी तरह कुचल गई। पता चलने पर ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाने लगा।

यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें हादसे को स्पष्ट देखा जा सकता है। बच्ची बस से नीचे उतर रही है, तभी चालक ने बस बढ़ा दी। और, बच्ची बस के पहियों के नीचे आ गई। वहीं, ड्राइवर बस को चलाता रहा, जिससे वह बस के नीचे ही कुचल गई। इस हादसे को देखकर स्थानीय लोग दौड़कर वहां पहुंचे। पुलिस ने कुछ समय बाद आरोपी ड्राइवर को ​गिरफ्तार कर लिया। मृतका के परिजनों का कहना है कि, हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ। वह नशे में धुत था। इसलिए, उस पर हत्या का मामला दर्ज कर सजा दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+