गुजरात में IMD ने भारी बारिश के बाद जारी किया ऑरेंज अलर्ट, राजकोट में जलभराव का वीडियो वायरल

गुजरात में IMD ने भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया, साथ ही सोशल मीडिया पर राजकोट में जलभराव का वीडियो वायरल हो रहा है।

गुजरात में मौसम ने करवट बदल ली है, यहां सौराष्ट्र और कच्छ में देश में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजकोट के वीडियो में बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रही हैं। मंगलवार को गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर गुजरात के राजकोट के वायरल वीडियो में काफी जलभराव दिखाई दे रहा है। इसमें कई वाहन डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही लोग बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।

heavy rains in Gujarat

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को अपने नए अपडेट बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में सौराष्ट्र और कच्छ के इन शहरों में बारिश (सेमी में) दर्ज की गई।

सूत्रपाड़ा (जिला सोमनाथ)- 54

वेरावल (जिला गिर सोमनाथ) - 52

तलाला (जिला गिर सोमनाथ) - 30

धोराजी (जिला राजकोट) - 29

कोडिनार (जिला गिर सोमनाथ) - 22

मांगरोल (जिला जूनागढ़)-19

जामकंडोर्ना (जिला राजकोट) - 18

उपलेटा (जिला राजकोट) - 12

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं, पूर्वानुमान के अनुसार बताया कि राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है।

IMD ने बुधवार को बताया कि अगले तीन दिनों तक गुजरात में हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य सरकार ने कहा कि 19-21 जुलाई के बीच सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली और भावनगर जिलों और दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही इससे निपटने के लिए प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

गुजरात में ऑरेंज अलर्ट के बाद राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल(SDRF) की टीमों को अलर्ट पर रखा है। राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक औसत की करीब 56 फीसदी बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य के 206 जलाशयों में से 43 को पानी के ओवरफ्लो के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसमें 18 जलाशय अलर्ट मोड पर हैं और अन्य 19 के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+