'मुझे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाए....', लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट दायर की याचिका
कई गंभीर अपराधों में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अहमदाबाद की विशेष अदालत में एक याचिका दायर की है। जिसमें लॉरेंस ने कोर्ट से अपील की है कि, उसे गैंगस्टर या आतंकवादी न कहा जाए।
याचिका में कहा गया कि चूंकि उनके खिलाफ कोई मामला अभी तक साबित नहीं हुआ है और वह छात्र संघ के चुनाव के बाद से ही जेल में हैं, इसलिए उन्हें गैंगस्टर या आतंकवादी कहना गलत होगा।

कोर्ट में लॉरेंस की ओर से दाखिल की गई इस याचिका पर अभी तक सरकार या पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। वही सरकारी वकील ने 25 सितंबर तक का वक्त मांगा है। कनाडा में हुई गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट पर लेने की बात को उनके वकील ने सरासर गलत बताया है।
लॉरेंस बिश्नोई के वकील आनंद ब्रह्मभट्ट का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई के 150 से ज्यादा फेसबुक अकाउंट हैं। वकील आनंद ब्रह्मभट्ट ने कहा कि अब 800 रुपये में अकाउंट वेरिफिकेशन हो सकता है, जो व्यक्ति जेल में है वह किसी की हत्या कैसे कर सकता है? ये सभी दावे झूठे हैं और अगर लॉरेंस को जेल में कोई अन्य सुविधा दी जा रही है तो पुलिस प्रशासन को इस बारे में आधिकारिक बयान देना चाहिए। अगर यह सच है तो ऐसे अधिकारी को निलंबित कर देना चाहिए।
बता दें कि, भारत के भगोड़े गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा के घर में घुसकर उसके सिर में नौ गोलियां मारीं। जिसके बाद कनाडा से 10,570 किलोमीटर दूर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।
बता दें कि, लॉरेंस गैंग ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की भी हत्या की थी। इन दोनों हत्याओं के पीछे का मकसद बिश्नोई गैंग और बंबीहा गैंग के बीच सालों से चली आ रही खूनी जंग बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications