Video: गुजरात में हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, कई बोगी चपेट में, यात्री नीचे उतरकर भागे
Gujarat Humsafar Express Fire: गुजरात के वलसाड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां छीपवाड में हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। यह आग तिरुचिरापल्ली-श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में लगी है।
कैसे लगी आग
बताया जा राह है कि आग पहले जेनरेटर में लगी, फिर यह तेजी से बोगी की तरफ फैलने लगी। इसके बाद बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में ट्रेन को रोका गया। फिर सभी यात्रियों को तेजी से नीचे उतारा गया। यात्रियों में डर साफ दिख रहा था। कुछ यात्री ट्रेन के पास से भागते भी दिखे।

फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
ताजा जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। यह आग किस वजह से लगी, अभी इसकी जानकारी साफ नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर रेलवे के कई अधिकारी पहुंच गए हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है।
पिछले महीने तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर रामेश्वरम जाने वाली ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई थी। 26 अगस्त को लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में हुए हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications