Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी के नाच-गान में मग्न थे बाराती, अचानक हवा में छूटे छर्रे और ले ली महिला की जान

Gujarat News, द्वारका। सौराष्ट्र के भाणवड़ में एक शादी-फंक्शन में बारातियों को नाच देख रही एक महिला की अचानक जान चली गई। महिला हर्ष-फायरिंग की गोली की शिकार हुई। गोली से निकले छर्रे महिला के मुंह और ललाट में घुस गए थे।

Harsh Firing At The Wedding Ceremony, Woman Die at saurashtra

जानकारी के अनुसार, घटना भाणवड़ के कल्याणपुर गांव की है, जहां शादी में नाच-गान चल रहा था। बाराती झूमझूमकर नाच रहे थे। यह शादी भूपतभाई टपुभाई गोजिया के बेटे की ​थी। यहीं, उसके करीबी परिवार की एक महिला पूंजीबेन राणाभाई परमार भी मौजूद थी। तभी अरजण पालाभाई डांगर नामक एक संबंधी ने अपनी गन से हर्ष-फायरिंग की। फायरिंग से छूटी गोली पहले हवा में गई, फिर उसके छर्रे पूंजीबेन के मुंह और ललाट में जा घुसे। वह वहीं गिर गईं।

Harsh Firing At The Wedding Ceremony, Woman Die at saurashtra

आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही शादी की खुशी मातम में बदल गईं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत गुनाह दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।

नहीं थम रहे हर्ष फायरिंग के केस
उत्तर भारतीय राज्यों की तरह गुजरात में भी शादी जैसे मौकों पर फायरिंग करने का जैसे रिवाज हो गया है। हालांकि, राज्य के गृह विभाग द्वारा ऐसे फायरिंग करने वालों के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया गया है, मगर ऐसी घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+