शादी के कार्ड में छपवाया- '2019 में मोदीजी को वोट ही हमारा उपहार', मांगी सेना में अहीर रेजीमेंट
Gujarat News, भावनगर। लोकसभा चुनाव अभी कुछ महीने दूर हैं, मगर शादी-ब्याह में इन चुनावों की रंगत दिखने लगी है। गुजरात में भावनगर के एक परिवार ने अपने निमंत्रण पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जगह दी है, जिसमें उन्होंने लिखवाया है- '2019 में मोदीजी को वोट ही हमारा उपहार'

निमंत्रण पत्र के जरिए मांगे जा रहे भाजपा के लिए वोट
जानकारी के अनुसार, आगामी 9-10 फरवरी को तलाजा के भंमर मयाभाई गोपाभाई और भंमर राजाभाई गोपाभाई नामक दो अहीरों के यहां शादी-फंक्शन आयोजित होना है। उन्होंने अपने संबंधी एवं शुभचिंतकों को इस शादी में बुलाने के लिए निमंत्रण पत्र छपवाए हैं, लेकिन ये आम न्यौतों से अलग तरह के हैं। इन निमंत्रण पत्रों में दो खास बातें देखने को मिली हैं। जिसमें एक तो ये कि सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग की गई है। दूसरा ये कि इनमें लिखा गया है 2019 में मोदीजी को वोट ही हमारा उपहार'!

किसने छपवाया ऐसा निमंत्रण पत्र?
बताया जा रहा है कि ये निमंत्रण पत्र तैयार करवाने वाले तलाजा भाजपा के पूर्व शहर प्रमुख हैं। हाल ही में सूरत शहर में भी ऐसी ही निमंत्रण पत्रिका छपवाई गईं थीं। जिसमें भी 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील की गई थी। इसके बाद तलाजा में सामने आई इस निमंत्रण पत्रिका से गुजरात में नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार होने का उदाहरण देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications