Gujarat Weather Updates: गुजरात में रेड अलर्ट, 5 दिनों के लिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

Gujarat Weather Updates: मानसून की बारिश ने कई जगहों पर आफत पैदा कर दी है, इस बारिश से गुजरात भी अछूता नहीं है। गुरुवार से यहां पर लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण यहां के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने यहां पर पांच दिनों तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। हालात के मद्देनजर मछुआरों को 5 दिनों तक समुद्र में जाने से रोका गया है।

Gujarat Weather Updates:

यहां के अहमदाबाद, नवसारी , वलसाड, सूरत, डांग और तापी में रेड अलर्ट लागू हुआ है तो वहीं अहमदाबाद में बारिश से जल भराव तो हुआ ही है साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी घटना सामने आई है। जिसकी वजह से शहर के बहुत सारे इलाकों में हालात काफी बिगड़ गए हैं। यहां के रोदा, सरदारनगर, एयरपोर्ट, शाहीबाग, वाडज इलाके पूरी तरह से जलगमग्न हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कुछ जगहों पर बिजली सेवा भी बाधित हो गई है।

अब तक करीब 186 मिमी बारिश हुई

मौसम विभाग की दी गई जानकारी के मुताबिक गुजरात में कल से लेकर अब तक करीब 186 मिमी बारिश हो चुकी है। आज जामनगर, राजकोट, मोरबी, द्वारका और भावनगर और कच्छ के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा बना हुआ है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

केवल गुजरात ही नहीं बल्कि आज दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट

तो वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में आज भी बरसात का अलर्ट जारी है जबकि कोंकण और गोवा और केरल में भी भारी बारिश होने की आंशका बनी हुई है, जिसके लिए Orange Alert जारी है।

पहाड़ों का मौसम भी खराब

पहाड़ों के लिए भी पहले से ही अलर्ट जारी है। हिमाचल में पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि आज कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बरसात होने का अंदेशा है और यहां भी चेतावनी जारी की गई है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+