Gujarat Viramgam Election Result 2022: हार्दिक पटेल 51,707 वोटों से जीते, कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही
पाटीदार आंदोलन के नेता और बीजेपी प्रत्याशी हार्दिक पटेल वीरमगाम सीट से 51,000 से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं और उन्होंने अपनी सीट पर AAP उम्मीदवार को हराया है।

Gujarat Viramgam Assembly Election 2022 Results: गुजरात की वीरमगाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल 51,707 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 99,155 मिले हैं। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमरसिंह आनंदजी ठाकोर को सिर्फ 47,448 वोट मिल सका है। इस चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी लाखा भारवाड़ 42,724 वोट मिले हैं। हार्दिक पटेल ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मदद की थी। बाद में वह कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुए थे। लेकिन, फिर उसे छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का कमल पकड़ लिया था। हार्दिक पटेल गुजरात के बहुचर्चित पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरा थे, जिसकी वजह से पिछली बार भाजपा की जीत का ग्राफ सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।
गुजरात में भाजपा की जीत अबतक की ऐतिहासिक
गुजरात में बीजेपी ने प्रदेश की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसे करीब 53% वोट मिले हैं। जबकि, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है और महज 27% वोट ही जुटा सकी है। आम आदमी पार्टी ने वोट शेयर के मामले में जरूर नई कहानी लिखी है और उसे 12% से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं।
हार्दिक पटेल ने किया था बीजेपी की बड़ी जीत का दावा
पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे हार्दिक पटेल ने वोटों की गिनती से पहले कहा था कि बीजेपी गुजरात में 135 से 145 सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम के आधार पर फिर से सरकार बनाएगी, इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि, शुरुआत रुझान से ही पता चल गया था कि भाजपा राज्य में हार्दिक के अनुमानों से कहीं आगे निकल चुकी है।
बीजेपी के सुशासन में लोगों को भरोसा-हार्दिक
हार्दिक पटेल ने बीजेपी की जीत के प्रति भरोसा की वजह यह बताया था कि 'बीते 20 साल में वहां कोई दंगे नहीं हुए। भाजपा ने लोगों की उम्मीदों को पूरा किया है। उन्होंने कमल का बटन इसलिए दबाया क्योंकि बीजेपी में उनका भविष्य सुरक्षित है। इसके सुशासन ने लोगों का भरोसा बढ़ाया है। '
गुजरात में भाजपा ने अपना अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2002 के विधानसभा चुनावों में दिया था। तब पार्टी ने 182 में से 127 सीटें जीती थी। लेकिन, 2017 के चुनाव में पार्टी सिर्फ 99 सीटों पर सिमट गई थी।
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को वोटिंग हुई है।
इसे भी पढ़ें- Gujarat Election Results 2022: मुस्लिम बहुल इलाकों में BJP का क्या है हाल, 80% से ज्यादा वोट कहां मिल रहे ?












Click it and Unblock the Notifications