गुजरात: पूर्व सरपंच ने दोस्त के भतीजे की शादी में छत से बरसाए 500-500 के नोट, देखें वायरल VIDEO
गुजरात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गांव का पूर्व सरपंच अपने सरपंच दोस्त के भतीजे की शादी में नोटों की बारिश करता हुआ नजर आ रहा है।

शादी पर लोग अपनी शान-ओ शौकत दिखाने के लिए अथाह पैसा करते हैं। शादी में दुल्हा दुल्हन की ड्रेस और जेवर से लेकर शादी के अरेंजमेंट पर लाखों रुपया पानी की तरह सिर्फ शान में स्वाहा कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने नहीं ल्कि अपने सरपंच दोस्त के भतीजे की शादी में अपनी छत से नोटों की बारिश करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर जहां हर कोई हैरान है वहीं कुछ लोग इसे पैसे की बर्बादी बता रहे हैं।

अपने नहीं सरपंच दोस्त के भतीजे की शादी में उड़ाए रुपये
खुश होकर नोटे बरसाने वाला शख्स गुजरात के मेहसाण का रहने वाला है जो गांव का पूर्व सरपंच है। उसने नोट अगोल सरपंच करीम के भतीजे रजाक की शादी के जश्न के दौरान बरसाए। दोस्त के भतीजे की शादी में खुश होकर अपने घर की छत पर खड़े होकर उसने और उसके परिवार वालों ने नोटों की बारिश की

परिवार के सदस्यों ने भी उड़ाई 500-500 की नोट
वीडियो क्लिप में पूर्व सरपंच ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी जश्न देखने के लिए एकत्र हुए लोगों पर नोटों की बौछार करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी छत से 100 और 500 के नोट बरसाए।

'अज़ीम-ओ-शान शहंशाह' गाना बजाकर की नोटोंं की बारिश
वीडियो में बिल्डिंग के नीचे खड़े लोग अपने ऊपर गिर रहे नोटों को पकड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'जोधा अकबर' का बॉलीवुड गाना 'अज़ीम-ओ-शान शहंशाह' बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

वीडियो देख लोग ले रहे मजे
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर यूसर्ज जमकर मजे ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने मजा लेते हुए कहा "इनकम टैक्स जल्दी पहुंच रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा अमेरिका और ब्रिटेन के लोग इसे महंगाई में देख रहे हैं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "यह गुजरात में बहुत आम है. आप किसी भी भजन-संतवाणी कार्यक्रम में लाखों रुपये उड़ाते देख सकते हैं।"
Former sarpanch showers cash at wedding event in Gujarat's Mehsana.
A former sarpanch of a village in Gujarat's Mehsana showered money on people gathered to witness his nephew's wedding celebrations.
— Ahmed Khabeer احمد خبیر (@AhmedKhabeer_) February 19, 2023
pic.twitter.com/BjkeZgKW67
जनवरी माह में बेंगलुरू में शख्स ने की थी नोटों की बारिश
गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला 2023 साल की शुरूआत में जनवरी में बेंगलुरु में सामने आया था जब एक व्यक्ति ने शहर के एक व्यस्त बाजार पर बने फ्लाईओवर पर खड़े होकर नोटों की बारिश की थी। गले में दीवाल घड़ी बांधक ओवर ब्रिज के ऊपर खड़ा शख्स लोगों और नीचे भीड़ में पैसे फेंक कर फ्लाईओवर पर यातायात बाधित कर दिया था। मोटर चालकों द्वारा फोन पर शूट किए गए वीडियो में एक व्यक्ति को कोट और पतलून पहने हुए फ्लाईओवर पर अपनी गर्दन पर दीवार घड़ी के साथ चलते हुए और बड़ी मात्रा में नकदी हवा में फेंकते हुए दिखाया गया है। हालांकि वो वहां पर नोट बांटने के बाद फरार हो गया था जिस कारण वो पकड़ा नहीं गया।












Click it and Unblock the Notifications