पुलिसवाला प्रेमिका के साथ करता रहा घिनौनी हरकत और प्रेमी के भेज दिया पैसा लाने
वडोदरा। महिला सुरक्षा की बात करने वाली राज्य सरकार की बातों की धज्जियां उड़ाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें लोगों की रक्षा करने वाले ही उनके भक्षक बन गए। दरअसल युवक-युवती को अकेले बैठे देखकर लक्ष्मीपूरा थाने की पुलिस वैन के कॉन्स्टेबल ने युवक से 5000 रुपये की रिश्वत ली। इससे संतुष्ट नहीं होकर पुलिस वालों ने युवती को कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती भी की। हालांकि मामले की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और ड्राइवर को गिरफ़्तार किया है।

प्रेमिका के साथ बाइक पर था प्रेमी
शहर के गोत्री रॉड क्षेत्र में एक युवक-युवती देर शाम बाइक पर घूमने गए थे और गोत्री स्थित चेकपोस्ट के पास वाली केनाल पर अपने बाइक पर बैठकर बात कर रहे थे। तभी करीब साढ़े आठ बजे लक्ष्मीपूरा थाने की पीसीआर वैन नं 9 लेकर प्राइवेट ड्राइवर रसीक चिमनभाई चौहान और कॉन्स्टेबल सूरजसिंह फूलसिंह चौहान वहां पहुंच गए।

युवक को भेजा पैसा लाने और युवती को लगा धमकाने
इस दौरान उन्होंने बाइक की चाभी निकालकर घरवालों को बताने की धमकी देकर 5000 रुपयों की मांग की। हालांकि युवक के पास कैश नहीं होने के कारण उसने पेटीएम से रुपये देने की बात कही। सूरजसिंह द्वारा इसके लिए इन्कार करने के बाद ड्राइवर रसीक उस युवक की बाइक पर रुपये लेने गया। इस दौरान केनाल के पास खड़ा कॉन्स्टेबल संजय सिंह युवती को उसके पिता को खबर करने की धमकी देने लगा।

युवती के साथ किया ओरल सेक्स
इसके बाद लड़की को डराकर पुलिसकर्मी युवती को अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर ले गया। वहां जबरदस्ती युवती के साथ ओरल सेक्स किया। बाद में रुपये आते ही दोनों वहां से फरार हो गए। युवक-युवती की स्थिति देखकर स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए और मामला लक्ष्मीपूरा थाने पहुंचा। जिसके चलते पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी दीपक मेघाणी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत के आधार पर आरोपी कॉन्स्टेबल संजय सिंह और ड्राइवर रसीक को गिरफ्तार किया गया है और दोनों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications