Ravindra Jadeja की बीवी रीवाबा ने की अमित शाह की अगुवाई, बहन कर रही कांग्रेस का चुनाव प्रचार
gujarat assembly elections 2022 news: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की फैमिली पॉलिटिक्स चर्चा में है। उनकी पत्नी रीवाबा जहां भाजपा से जुड़ी हुई हैं, वहीं उनकी बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हैं। यानी जडेजा परिवार कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की राजनीति का हिस्सा है। इसी राजनीति के कारण गुजरात में विधानसभा चुनाव होने के साथ ही उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा और उनकी बहन नयनाबा जडेजा आमने-सामने आ गई हैं। रवींद्र जडेजा ने खुद अपनी पत्नी रीवाबा के साथ अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आगवानी की।

गुजरात में जडेजा की पत्नी शाह से मिलीं
अमित शाह गुजरात आए हुए हैं। यहां जामनगर हवाई अड्डे पर शाह की अगुवाई क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और जामनगर उत्तर सीट से भाजपा की उम्मीदवार और रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा ने की। जामनगर सीट से ही रीवाबा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा गुजरात के जामनगर उत्तर में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हैं।

पत्नी संग प्रचार में जुटे रवींद्र
रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के समर्थन के लिए चुनाव पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नजर आए थे। वहीं, रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा तो यहां तक कह रही हैं कि, जैसे भाजपा से मेरी भाभी को टिकट मिला है, उसी मैंने भी कांग्रेस से जामनगर से टिकट के लिए दावा किया था, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया।'

'मुकाबला मेरे और मेरी भाभी के बीच होता'
नयनाबा जडेजा ने कहा, 'कांग्रेस के नेतृत्व में जो वरिष्ठ नेता हैं, वे जमीनी हालात को बेहतर तरीके से समझते हैं। अगर उन्होंने मुझे टिकट दिया होता तो मुकाबला मेरे और मेरी भाभी के बीच होता।'

'वे अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं और मैं अपनी'
नयनाबा ने कहा, "जब मैं रवींद्र जडेजा या उनकी पत्नी से मिलती हूं तो राजनीति पर चर्चा नहीं करती हूं। जडेजा की बड़ी बहन ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि यह रीवाबा के साथ उनकी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि वैचारिक है। 2019 से हमने अपनी पार्टियां चुनीं, लेकिन हमने अपने रिश्ते पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। वे अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं और मैं अपनी लड़ाई लड़ रही हूं।'

ननद-भाभी की पॉलिटिक्स
- क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी 2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं।
- रीवाबा कांग्रेस नेता हरि सिंह सोलंकी की भतीजी भी हैं।
- बीजेपी ने 10 नवंबर को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
- रीवाबा ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जामनगर से मौजूदा बीजेपी उम्मीदवार की जगह ली है।
- यह पहली बार है, जब रीवाबा गुजरात से चुनाव लड़ेंगी।
- 2018 में भाजपा में शामिल होने से पहले, रीवाबा को महिला विंग करणी सेना की प्रमुख नियुक्त किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications