दो शिक्षकों ने नेत्रहीन छात्रा से किया दुष्कर्म, स्कूल वापस न जाने पर वारदात का हुआ खुलासा

पालनपुर। शिक्षक के नाम पर कलंक लगाने वाली एक घटना सामने आई है, जहां अंबाजी के कुंभारिया के पास स्थित निजी स्कूल में कक्षा 9 की नेत्रहीन छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरअसल, दुष्कर्म की वारदात को दोनों शिक्षकों ने पिछले महीने रामापीर उत्सव के दौरान अंजाम दिया था। लेकिन डर के चलते छात्रा ने किसी से कुछ नहीं कहा। हालांकि जब छात्रा ने छुट्टियां खत्म होने पर भी स्कूल वापस जाने से मना कर दिया तब जाकर मामले का पर्दाफाश हुआ।

gujarat palanpur blind girl student physical harrassement

फिलहाल पुलिस ने दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार करने की गतिविधि शुरू कर दी है। कुंभारिया के पास नवोदय विकलांग विकास ट्रस्ट संचालित प्रज्ञाचक्षु विद्यालय में राघनपुर तहसील की छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। यहां वह संगीत का भी अभ्यास करती है। भादो के महीने में आयोजित रामापीर के नोरते के दौरान संगीत के रूप में शिक्षक जयंती विरचंद ठाकोर ने छात्रा से ज्यादती की। इसके बाद नवरात्रि के पहले दिन शिक्षक चमन लाल ठाकोर ने भी छात्रा की अकेलेपन का लाभ उठाते हुए उससे दुष्कर्म किया।

इस घटना की जानकारी स्कूल के अन्य शिक्षक राहुल भाई, ललित भाई और माधव भाई को दी गई थी और इसकी भनक लगने पर स्कूल के संचालकों ने दोनों ही शिक्षकों को स्कूल से बर्खास्त कर दिया। दूसरी ओर छात्रा दिवाली की छुट्टियों में अपने गांव गई, तब वहां उसने स्कूल जाने के लिए मना कर दिया। परिवार द्वारा जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आई, जिसे जानकर वह चौंक उठे है और तुरंत ही अंबाजी पुलिस थाने में दोनों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ेंः चार महीने की गर्भवती मामी से भांजे ने बनाएं जबरदस्ती संबंध फिर धमकी देकर बार-बार करता रहा दुष्कर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+