Gujarat: सूरत में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढही 6 मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसने की आशंका

गुजरात के सूरत के सचिन इलाके में शन‍िवार को छह मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर ढह गई। हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबे में एक महिला को बचा लिया गया है, जबकि तीन से चार लोग अभी भी फंसे हुए हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर हैं और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर तैनात हैं।

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया क‍ि आज दोपहर करीब 3 बजे सचिन इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई। उस इमारत में रहने वाले कई लोग अंदर फंस गए। पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे। मलबे में दबी एक महिला को सफलतापूर्वक बचाया गया।

Gujarat News

30 फ्लैटों में से रहते थे 4-5 में लोग
इमारत के अंदर 30 फ्लैटों में से 4-5 में लोग रहते थे और बाकी खाली थे। कई लोग काम पर थे और रात की शिफ्ट के बाद सो रहे लोग फंस गए। NDRF और SDRF सभी काम कर रहे हैं... मलबे में अभी भी 5-6 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

क्‍या कहते हैं ज‍िम्‍मेदार?
सूरत के कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी ने बताया क‍ि पालीगांव में एक छह मंजिला इमारत ढह गई और 4-5 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। एक महिला को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन दल, NDRF और पुलिस काम पर लगे हुए हैं। हम बाकी लोगों को जल्द से जल्द बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

5 सालों में सूरत में इमारत ढहने की घटनाएं

  • 5 जुलाई 2019: एक तीन मंजिला इमारत सूरत के नानपुरा क्षेत्र में ढह गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे।
  • 8 सितंबर 2020: सूरत के मुथा पार्क इलाके में एक पुरानी चार मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में कुछ लोग फंसे हुए थे जिन्हें बाद में बचाया गया।
  • 1 दिसंबर 2021: सूरत के चौक बाजार इलाके में एक पुरानी इमारत का हिस्सा ढह गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन संपत्ति का नुकसान हुआ।
  • 18 जून 2022: सूरत के उधना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
  • 13 मार्च 2023: सूरत के वराछा क्षेत्र में एक पांच मंजिला इमारत गिरी। इस हादसे में कुछ लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए।
  • नोट- यह जानकारी मीड‍िया र‍िपोट्स के मुताब‍िक दी गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+