Gujarat: सूरत में दो साल का मासूम बच्चा मैनहोल में गिरा, ढूंढने के लिए जारी है सर्च ऑपरेशन
Gujarat News: गुजरात के सूरत जिल में एक 2 वर्षीय बच्चा मैनहोल में गिर गया। बच्चे के मैनहोल में गिरने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मासूम बच्चे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह हादसा सूरत के वरियाव गांव में हुआ है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मैनहोल का ढक्कन "भारी वाहन के कारण क्षतिग्रस्त" हो गया था। इसी में दो साल का बच्चा गिर गया। बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीख ने बताया कि मैनहोल चैंबर का ढक्कन किसी भारी वाहन की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। 2 साल का एक बच्चा इसमें गिर गया है। हमने करीब 100-150 मीटर के क्षेत्र की जांच की है।
बच्चे को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां 60-70 कर्मचारी तैनात हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बच्चे का सुराग नहीं मिला है। रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी है।
ये भी पढ़ें: Gujarat: गुजरात के नासिक में 200 फीट गहरी खाई में गिरी यूपी की बस, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications